फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में भारी बारिश, कई इलाकों में ठप हुआ यातायात

Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला के मेहली जुनगा रोड पर भी मलबा गिरने से देर शाम तक गाड़ियां फंसी रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला में सोमवार दोपहर बाद भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ। शहर के साथ लगते कई इलाकों में भूस्‍खलन होने से सड़कमार्ग बंद हो गए। कई जगहों पर गाड़ियां भी मलबे में फंस गई। वहीं जगह जगह डंगे व मलबा सड़क पर गिरने से शाम तक बसें व गाड़ियां फंसे रहे।
विज्ञापन


देर शाम जाकर इन्हें बहाल किया जा सका। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश की खबर है। वहीं, हिमाचल में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून से बारिश अभी जारी रहेगी।

वहीं, जिला चंबा के भरमौर की कुगति पंचायत में हुई भारी बारिश के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने हालात का जायजा लिया। कुगति मंदिर में फंसे श्रद्धालुओं को सोमवार को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, जिला सिरमौर में बारिश से कोलाबाला भूंड में एक मकान गिर गया है।
विज्ञापन


इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल में दस जुलाई तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को ऊना में 35.8, शिमला में 22.2, धर्मशाला में 28.4, सुंदरनगर में 33.3, भुंतर में 33.8, नाहन में 28.1, सोलन में 28 और कल्पा में 19.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें