फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तबाही, मकान ढहने से मलबे में दबे बाप बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश से कई इलाकों में जमकर तबाही हो रही है। हमीरपुर में भारी बारिश से एकाएक तीन मकान ढह जाने से बाप बेटा मलबे में दब गए। हालांकि गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को जिंदा बचा लिया।
विज्ञापन


वीरवार रात हुई भारी बारिश ने जिले में खूब तबाही मचाई। यहां उपमंडल भोरंज में भारी बारिश के चलते तीन मकान ढह गए। खतरवाड़, भ्याड़ और सप्लूही में स्लेटनुमा मकान गिरने से काफी नुकसान हुआ। इसी मलबे में दोनों बाप बेटा दब गए थे।

पंचायत टिक्करी मिन्हासा के खतरवाड़ में मदन लाल पुत्र निक्का राम का स्लेटनुमा मकान गिर गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान मकान के भीतर परिवार को कोई भी सदस्य नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांववालों ने बचाए बाप बेटा

जानकारी के अनुसार मकान ढहने से सामान मलबे में दब गया। उपप्रधान अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत महल के भ्याड़ में संजीव कुमार पुत्र सीता राम का मकान गिर गया। यह हादसा सुबह 6 बजे हुआ।

इस दौरान संजीव व उसका बेटा मकान के अंदर थे, जो मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मकान की तरफ भागे। उन्होंने मलबे में दबे बाप-बेटा को बाहर निकाला। वहीं घीरड़ पंचायत के सप्लूही में भी विधि चंद पुत्र मौजी राम का दो कमरों का मकान गिर गया है।

पटवारी व उपप्रधान शशिकांत ने मौके का जायजा ले लिया है। उधर, तहसीलदार संजय कुमार का कहना है कि पटवारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों को जल्द ही राहत राशि दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें