फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के छह जिलों में फिर भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 12 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन


उधर, बुधवार को प्रदेश में मौसम मिला-जुला बना रहा। शिमला में कई दिन बाद दिन भर धूप खिली रही। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.4, शिमला में 27, सुंदरनगर 33, भुंतर 31, कल्पा 20.8, धर्मशाला 30.2, नाहन 28.2, सोलन में 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, चंबा में बुधवार रात को हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। शहर के निकटवर्ती सरोल और करियां पंचायत में उफान पर आए नालों की वजह से कीचड़ तथा गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन


भरमौर उपमंडल में मणिमहेश पर्वत पर लापता युवक की खोज में गए दल को भी बारिश के चलते परेशान होना पड़ा। सुबह दूसरे युवक का शव ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू करने में देरी हुई। एक युवक विवेक मैड़ी पुत्र रमेश का शव मंगलवार को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें