ढांगसीधार पेयजल योजनाओं की सप्लाई भी प्रभावित हुई। भूस्खलन से ट्रीटमेंट प्लांट क्षतिग्रस्त हुआ है। चंबा में आधा दर्जन मार्ग बंद रहे। तीसा-मंगली मार्ग पर तरेला पुल के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने से निजी बस का पिछला टायर हवा में लटक गया। इससे बस में सवार 30 सवारियों की जान पर बन आई। लोगों ने बस से बाहर निकलकर सड़क से नीचे कच्चा डंगा लगाकर और जेसीबी से कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद बस को निकाला।
तीसा मंडल में आधा दर्जन मार्ग बंद रहे। भरमौर-पठानकोट एनएच गैहरा के पास धंसा मार्ग दो दिन बाद बड़े वाहनों के लिए सुचारु किया गया। कांगड़ा में धर्मशाला, दाड़ी, सकोह, गगल, कांगड़ा, के आसपास के अधिकतर हिस्सों में दोपहर तक लगातार बारिश हुई। खैरा में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में बारिश का पानी घुस गया। बिलासपुर में बुधवार रात हल्की बारिश होने के बाद वीरवार को दिन भर मौसम साफ रहा।
वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, मंडी 31.0, भुंतर 30.7, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 30.2, चंबा 30.0, कांगड़ा 29.9, धर्मशाला 28.4, सुंदरनगर 28.5, सोलन 27.0, नाहन 26.3, शिमला 22.5 और 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात से वीरवार सुबह तक बैजनाथ में 142, बिलासपुर 85, अर्की 66, धर्मशाला 65, ऊना-नादौन 62, पालमपुर 50, कसौली 48, मनाली 44, नयनादेवी 39 और मंडी-शिमला में 28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।