फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: खेतों में काम कर रही महिला को बहा ले गई नदी, मौत

Thu, 13 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मानसून के रफ्तार पकड़ते ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंडी में खेतों में काम कर रही महिला की ब्यास में बहने से मौत हो गई। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भू -स्खलन से बुधवार को एनएच समेत दर्जनों छोटी-बड़ी सड़कें ठप हो गईं। कई इलाकों में तारें टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई क्षेत्रों में बारिश का पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन



मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र की सिद्धपुर पंचायत के जोल मलहुआ गांव की कंचना देवी बुधवार सुबह 10 बजे ब्यास के किनारे खेतों में काम कर रही थी। नदी में अचानक पानी का तेज बहाव उसे अपने साथ बहर ले गया। एक व्यक्ति महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गया। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए।

कड़ी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला के पधर और जोगिंद्रनगर उपमंडल में भी भारी बारिश हुई, जिससे एनएच-154 लगभग आठ घंटे तक बाधित रहा। उधर, कांगड़ा में मैक्लोडगंज-भागसूनाग क्षेत्र में तार टूटने से बिजली गुल रही। ऊना में नालियों का पानी घरों में घुस गया, जिसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन



मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जुलाई तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 21.4, धर्मशाला में 28.4, ऊना में 31.6, नाहन में 23.5, सोलन में 23.3, कांगड़ा में 29.7, भुंतर में 27.5, कल्पा में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कहां कितना नुकसान
कांगड़ा 
बारिश से विद्युत बोर्ड को 2 लाख का नुकसान हुआ है। मैक्लोडगंज-भागसूनाग में तार टूटने से कई जगह बिजली गुल रही 
पालमपुर में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर पेड़ गिरने से पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। बैजनाथ के देओल संपर्क मार्ग पर ल्हासा गिरने से सड़क कई घंटे बंद 
विज्ञापन

बरोट-घटासनी सड़क पर जगह-जगह भारी मलबा गिरने से यातायात ठप
धर्मशाला-घेरा बस रूट पर नहीं चली एचआरटीसी बस  

कुल्लू 
ब्यास, पार्वती नदियां उफान पर, बारिश से नाशपाती का तुड़ान प्रभावित 
सैंज घाटी के न्यूली तलाहरा में डंगा गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप 

चंबा 
आधा दर्जन रूटों पर वाहनों की आवाजाही ठप 
चंबा-पांगी, चंबा-तीसा, भंजराड़ू-सनवाल, भंजराड़ू-बैरागढ़ सड़क पर भूस्खलन 

सिरमौर
ददाहू-संगड़ाह मार्ग खड़कोली के समीप एक बार फिर बंद, कई वाहन फंसे 
नाहन-शिमला व नाहन-रेणुका मार्ग भी दोसड़का के समीप भारी मलबा आने से बंद 
बर्मा पापड़ी मार्ग पर मलबा आने से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे
नाहन में कई घरों में पानी घुसा, कई सड़कें तालाब में तब्दील 

कहां कितनी बारिश 
जोगिंद्रनगर 184 
बैजनाथ     90 
ऊना     65
धर्मशाला     49
अर्की     48
नाहन     45
पालमपुर     41
सोलन     31
शिमला     29
नादौन     28 
(बारिश मिलीमीटर में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें