उधर, पहाड़ी से मलबा आने के बाद साथ लगते मकानों के लोग खतरे को देखकर भाग गए। स्थानीय निवासी नागेश ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे घटना का पता चला तो वह मदद करने पहुंचे।
मंडी जिले में कोटली, पधर, सरकाघाट, बल्ह, करसोग, बालीचौकी, सुंदरनगर, थुनाग, गोहर उपमंडल में शिक्षण संस्थान आज बंद रहे। खराब मौसम को देखते हुए फैसला लिया गया है। आदेश जारी कर दिए गए हैं। धर्मपुर उपमंडल में भी शिक्षण संस्थान में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।