फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, 18 मई तक खराब रहेगा मौसम

Wed, 13 May 2020 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
पंचरुखी में तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच बुधवार को हिमाचल के अधिकतर भागों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की चेतावनी  बेअसर नजर आई। हालांकि, कांगड़ा जिले के कुछ भागों में शाम के समय बारिश के साथ तूफान भी आया। पंचरुखी में भारी बारिश और अंधड़ से विद्युत लाइन  क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


मैदानी जिलों में 15 और अन्य क्षेत्रों में 18 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, बिलासपुर में 32.5, हमीरपुर में 32.2, कांगड़ा में 31.0, सुंदरनगर में 29.7, नाहन में 29.1, सोलन में 25.0, चंबा में 28.6, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 20.6, कल्पा में 20.0 और केलांग में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें