मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य भर में 27 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। प्रदेश के कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 जुलाई को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों पर भी गर्जन के साथ बारिश होगी। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम खराब रहा और हल्की बारिश हुई। माल रोड और रिज पर सप्ताहांत में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला में 16.5, सुंदरनगर 21.7, भुंतर 18.4, कल्पा 11.5, धर्मशाला 19.2, ऊना 24.7, नाहन 18.5, केलांग 9.2, पालमपुर 16.5, सोलन 18.8, मनाली 14.2, कांगड़ा 20.8, मंडी 19.2, बिलासपुर 19.8, हमीरपुर 19.0, चंबा 20.3, डलहौजी 16.5 और कुफरी में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 23.6, सुंदरनगर 33.2, भुंतर 33.4, कल्पा 23.6, धर्मशाला 27.4, ऊना 36.7, नाहन 28.2, पालमपुर 26.8, सोलन 29.0, कांगड़ा 33.2, मनाली 29.0, मंडी 31.1, बिलासपुर 32.8, हमीरपुर 32.6, चंबा 31.1, डलहौजी 19.5 और कुफरी में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।