फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave in Himachal: हिमाचल में गर्मी ने तोड़े रिकाॅर्ड, पहली बार ऊना और नेरी में 46.0 डिग्री पहुंचा पारा

Wed, 29 May 2024 08:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रचंड गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में बुधवार सबसे गर्म दिन रहा। बुधवार को ऊना में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हीटवेव(सांकेतिक) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच पहली बार अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया है। बुधवार को ऊना में अधिकतम पारा 46.0 और हमीरपुर के नेरी में 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिल्स क्वीन शिमला सहित कांगड़ा और सोलन में पारा चढ़ने से 11 साल और धर्मशाला में 35 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बुधवार को प्रदेश के 12 में से नौ जिले बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और शिमला लू की चपेट में रहे। चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी पारा बढ़ा है, लेकिन यहां अभी लू जैसे हालात नहीं बने हैं।

विज्ञापन

ऊना में अभी तक मई 2013, जून 2005 और जून 2019 में सबसे अधिक 45.2 डिग्री तक पारा गया था। प्रदेश के इतिहास का भी यह सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था। बुधवार को सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऊना में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। नेरी में बुधवार को प्रदेश का सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। धर्मशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, इससे पहले वर्ष 1988 में पारा 38.6 डिग्री रहा था। शिमला, कांगड़ा और सोलन में वर्ष 2012 के बाद बुधवार को सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड हुआ। शिमला में बुधवार को पारा 31.7 डिग्री रहा, इससे पहले मई 2012 के दौरान अधिकतम तापमान 31.9 था। कांगड़ा में बुधवार को पारा 41.6 रहा, जबकि 2012 में 42.3 था। सोलन में पारा 38.0 रहा, इससे पहले वर्ष 2012 में 38.9 डिग्री रहा था। 

गुरुवार के लिए मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 मई से 4 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। उधर, अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। 

 

कहां पर कितना अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना                46.0
नेरी                 46.3
बिलासपुर         44.5
धौलाकुआं        43.2
हमीरपुर          43.8
बरठीं              42.4
कांगड़ा           41.6
सुंदरनगर        40.5
मंडी               41.0
बजाैरा            39.3
चंबा               38.5
नाहन             39.3
सोलन            38.0
धर्मशाला        37.0
मनाली          28.8
शिमला         31.7
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 20.8, सुंदरनगर 17.0, भुंतर 13.9, कल्पा 10.0, ऊना 20.6, नाहन 24.9, केलांग 6.1, पालमपुर 22.5, सोलन 18.8, मनाली 13.7, कांगड़ा 21.0, मंडी 17.1, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 17.7, चंबा 16.4, डलहाैजी 21.2, कुफरी 18.5, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 15.6, भरमाैर 16.3, रिकांगपिओ 13.1, बरठीं 17.2, कसाैली 24.9, पांवटा साहिब 31.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 9.1, सैंज 15.3 और बजाैरा 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन

बिलासपुर, सोलन में भी स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे 
भीषण गर्मी के चलते बिलासपुर  जिले में गुरुवार और शुक्रवार को सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक के आदेशों के बाद शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोलन जिले के सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूल 30 मई से 4 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में डीसी सोलन मनमोहन शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें