फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार अस्थायी शिक्षकों के मामले की सुनवाई टली, पढें पूरा मामला

Tue, 03 Dec 2019 02:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार पीटीए, पैट, पैरा, ग्रामीण विद्या उपासक शिक्षकों को नियुक्त करने की नीतियों को चुनौती देने वाली याचिका की मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई। अब जनवरी के आखिरी सप्ताह में मामले की सुनवाई होगी। हिमाचल हाईकोर्ट ने साल 2014 में अस्थायी शिक्षकों के हक में फैसला सुनाया था।

विज्ञापन


फैसला आने के बाद राज्य सरकार ने 10 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके पैरा शिक्षकों को नियमित किया था। सात साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर लाया था। इसी बीच कुछ लोगों ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। जनवरी 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर यथा स्थिति बरकरार रखने के आदेश दिए। इसके चलते प्रदेश सरकार शिक्षकों को नियमित नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें