फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस हादसे रोकने को कमेटी बनाएगा हिमाचल हाईकोर्ट

Tue, 02 Jul 2019 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट ने शिमला के झंझीड़ी में हुए स्कूल बस हादसे के बाद ऐसे ही एक हादसे से जुड़ी जनहित याचिका पर बुधवार को दोबारा सुनवाई करने का फैसला लिया है। मुख्य न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन और न्यायाधीश अनूप चिटकारा की खंडपीठ ने बुधवार के लिए सुनवाई निर्धारित की।

विज्ञापन


कोर्ट ने मंगलवार कोे सुनवाई के दौरान कोर्ट मित्र एवं अन्य अधिवक्ताओं  से सुझाव मांगे हैं कि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिएं। अगर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी गठित करनी हो तो कमेटी के सदस्य कौन हों।

कोर्ट ने झंझीड़ी में हुए दर्दनाक स्कूल बस हादसे को नूरपुर स्कूल बस हादसे में लंबित जनहित याचिका वाले मामले के साथ संलग्न कर मामले पर सुनवाई तय की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत वर्ष 9 अप्रैल 2018 को नूरपुर बस हादसे में 26 स्कूली बच्चों को मिलाकर कुल 29 लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल 2018 को इस मामले को लेकर स्वत: संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें