हिमाचल के चंबा शहर के हरदासपुरा वार्ड में मंगलवार को लोगों की स्क्रीनिंग करने गई स्वास्थ्य टीम के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपी ने स्वास्थ्य कर्मियों को यह कहकर घर से निकाल दिया कि वे किसकी अनुमति में यहां आए हैं। उनके साथ कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं है। स्वास्थ्य टीम के समझाने पर उसने दुर्व्यवहार किया और मोबाइल पर वीडियो भी बनाने लगा।