बिलासपुर। जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 13 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। रैपिड एंटीजन से 116 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं टेस्ट ट्रू नेट से दो सैंपल लिए गए थे। इनमें से एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी शिमला भेजे गए 82 सैंपल में से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1284 पहुंच गया है। इनमें से 1155 ठीक हो चुके हैं और 121 एक्टिव केस हैं।
जानकारी देते सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि मंडी मानवां से 20 वर्षीय, रघुनाथपुरा से 34 वर्षीय, एसीसी कॉलोनी बरमाणा से 15 वर्षीय, एसीसी कॉलोनी बरमाणा से 40 वर्षीय व्यक्ति, धनी झंडूता से 43 वर्षीय महिला, एसीसी कॉलोनी बरमाणा से 8 साल का बच्चा, औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर से 7 साल का बच्चा, त्रिफलघाट से 37 साल का व्यक्ति, नालग से 49 वर्षीय व्यक्ति, औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर से 43 वर्षीय और 45 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी संक्त्रस्मितों को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। कहा कि मास्क जरूर पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करें।