फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में रेफर हमीरपुर की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी में रेफर हमीरपुर की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सांस की समस्या के बाद किया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शुक्रवार को एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हमीरपुर की इस महिला को अस्पताल के ई ब्लॉक में दोपहर बाद शिफ्ट कर दिया गया। महिला की हालत अब स्थिर है। हमीरपुर की यह 58 साल की महिला दिल्ली से लौटी है। इसे हमीरपुर में क्वारंटीन किया था। महिला का किडनी का इलाज चल रहा है। क्वारंटीन के दौरान महिला को सांस की समस्या हुई तो रात को इसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। आईजीएमसी में पहुंचने के बाद महिला को अलग वार्ड में दाखिल किया गया तथा सैंपल जांच को भेजा। इसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने बताया कि हमीरपुर की एक महिला का कोरोना वायरस का सैंपल लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं बिलासपुर से आए एक मरीज का भी सैंपल लिया था लेकिन उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। यह व्यक्ति किडनी की समस्या से ग्रसित है।
दो मरीजों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव
बद्दी से रिपन अस्पताल भेजे दो कोरोना मरीजों में से एक को तबीयत बिगड़ने पर आईजीएमसी शिफ्ट किया है। यह मरीज एक सप्ताह से अस्पताल में दाखिल हैं और शनिवार को मरीज का दोबारा से कोविड सैंपल लिया जाएगा। डीडीयू में दाखिल दूसरे मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीडीयू के एमएस डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मरीज को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में अभी तीन है एक्टिव केस
कोविड केयर सेंटर मशोबरा में शिमला के अभी 3 पॉजिटिव मरीज उपचाराधीन है। इनमें जिला शिमला के रामपुर देहा और शोघी स्थि क्वारंटीन सेंटर से पॉजिटिव आया मरीज शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें