फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय और श्वास रोगियों को अब मोबाइल फोन पर मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शुरू की चेस्ट हेल्पलाइन सेवा, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे मरीजों को परामर्श
विज्ञापन

लॉक डाउन में अस्पतालों के नहीं काटने होंगे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हृदय और श्वास रोगियों को अपने मर्ज का उपचार करवाने के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिला प्रशासन ने हृदय रोगियों के लिए चेस्ट हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसमें आईजीएमसी कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ. अरविंद कंदोरिया और पल्मोनरी विभागाध्यक्ष डॉ. मलय सरकार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की शिकायतें सुनेंगे तथा उन्हें उपचार करने की सलाह देंगे। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते शहर में कर्फ्यू लगा है। इस कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा आईजीएमसी में कोरोना के मरीजों के दाखिल होने के कारण भी लोग वहां जाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से शुरू की यह पहल ऐसे मरीजों के लिए राहत भरी होगी। इससे जहां मरीजों को घर बैठे बीमारी के उपचार के टिप्स मिल जाएंगे वहीं चिकित्सक फोन पर ही दवाइयों के नाम भी लिखवा देंगे या व्हाट्सएप कर देंगे। इसके बाद मरीज इन दवाइयों को अपने पास खुली दुकानों से खरीद सकेंगे। इसके अलावा मरीज प्रशासन की तरफ से मुहैया करवाई जा रही घर-घर दवाइयां पहुंचाने की सेवा के जरिये भी दवाएं मंगवा सकेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन : डीसी
डीसी अमित कश्यप ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। कोई भी मरीज 94592-60365 पर कॉल करके हार्ट की बीमारी और उपचार तथा 97361-71778 पर श्वास रोग संबंधी बीमारी के उपचार बारे सलाह ले सकते हैं। हृदय के अलावा श्वास रोगियों को तत्काल उपचार की जरूरत रहती है। इसलिए इस तरह की व्यवस्था शुरू की है। शहर के अलावा आसपास के लोगों को इस सुविधा का लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें