फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 800 करोड़ से मजबूत होंगी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 08 Aug 2021 02:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में यह जानकारी सामने आई थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैकेज की जरूरत होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार आठ सौ करोड़ रुपये का एक प्लान तैयार करने जा रही है। इस प्लान के तहत कोविड और ऐसी बीमारियों से स्थायी रूप से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और अपग्रेड कर लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी।

बैठक में यह जानकारी सामने आई थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैकेज की जरूरत होगी। इसी को देखते हुए अब एक पैकेज तैयार किया जाएगा, जिसे किसी केंद्रीय या बाहरी वित्तीय एजेंसी से पोषित कराने के लिए केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को एक प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि हिमाचल के 80 फीसदी क्षेत्र में वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें