फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ड्यूटी में कोताही बरतने पर चिकित्सक से जवाब तलब

Mon, 01 Apr 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम सेवा संकल्प पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) विकासनगर में ड्यूटी तैनात न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सक से जवाब तलब किया है। सीएम सेवा संकल्प पोर्टल पर एक व्यक्ति ने चिकित्सक के ड्यूटी पर न होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि नौ फरवरी को चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिले। इसके अलावा आए दिन इसी तरह की स्थिति रहती है। रोगी देखभाल के मानकों को बनाए रखने और चिकित्सा सुविधा के सुचारु कामकाज को बनाए रखने के लिए पीएचसी में चिकित्सक की उपस्थिति जरूरी है। जिला शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि डॉक्टर से जवाब-तलब किया है। जवाब देने के लिए चिकित्सक को पांच दिन का समय दिया है। जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो स्वास्थ्य निदेशक को इसकी जानकारी देकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें