फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 141 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, रोहडू विकासखंड सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य टीबी मुक्त अभियान समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

उपायुक्त ने ग्रामीण स्तर पर जांच अभियान चलाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में 141 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है। इसमें रोहड़ू विकासखंड सबसे आगे रहा। विकासखंड की 37 में से 19 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई हैं। वहीं, ठियोग में 59 में से 24 ग्राम पंचायत, बसंतपुर में 24 में से 14, कोटखाई में 26 में से 13 तथा जुब्बल में 25 में से 11 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। टुटू में 34 में से 11, नारकंडा में 28 में से 11, छौहारा में 32 में से 9, चौपाल में 48 में से 7, ननखड़ी में 17 में से 7, मशोबरा में 30 में से 6, रामपुर में 37 में से 6 तथा कुपवी में 15 में से 3 ग्राम पंचायतें में टीबी का एक भी मामला नहीं आया है। इनमें 23 ग्राम पंचायतें गोल्ड, 34 ग्राम पंचायत सिल्वर और 84 ग्राम पंचायतें ब्रॉन्ज श्रेणी में शामिल की गई हैं।
जिला स्तरीय टीबी मुक्त अभियान समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए चिकित्सकों से विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि ग्रामीण स्तर तक टीबी मुक्त अभियान को चलाया जाए ताकि रोगियों की पहचान आसानी से की जा सके। इसके लिए शिविर लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा जिला शिमला में 141 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत भी घोषित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही स्कूली छात्र और छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया है। अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिला में अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग की जाएगी ताकि टीबी मुक्त अभियान को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, डॉ. विनीत लखनपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें