फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज को दीं तीन सौगातें

Sun, 30 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा को तीन सौगातें दीं हैं। उन्होंने नेत्र बैंक का उद्घाटन करने के साथ, कैथ लैब और फाइब्रोस्कैन मशीन का शुभारंभ किया। अब टीएमसी में लोग नेत्रदान के साथ नेत्र ट्रांसप्लांट जैसी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। हृदय रोगियों के लिए कैथ लैब वरदान साबित होगी। 
विज्ञापन


अब हृदय पीड़ित रोगियों को स्टंट, पेस मेकर की सुविधा मिलेगी। लीवर से संबंधित रोगियों के लिए फाइब्रोस्कैन मशीन का मंत्री ने उद्घाटन किया। यह मशीन उत्तर भारत में पीजीआई के बाद टीएमसी में लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पर 1689 करोड़ खर्चे जा रहे हैं।

टीएमसी में अधोसंरचना के विकास पर 150 करोड़ खर्चे गए हैं। सरकार टांडा अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने को प्रयासरत है। अस्पताल में नेत्र बैंक खुलने से दृष्टिहीन रोगियों को लाभ मिलेगा। आईजीएमसी के बाद प्रदेश का यह दूसरा नेत्र बैंक होगा। टांडा में माताओं एवं शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने को 4 करोड़ से 200 बिस्तर का मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 5 करोड़ 75 लाख से स्थापित कैथ लैब से हृदय रोगियों को फायदा होगा। 1.75 करोड़ से फाइब्रोस्कैन मशीन का उद्घाटन भी किया। कहा कि अस्पताल में 4.40 करोड़ से बर्न यूनिट स्थापित की जा रही है। कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में नि:शुल्क मिलने वाली दवाइयों की नाम वार सूची मुख्य गेट पर बड़ा बोर्ड लगाकर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।

टांडा अस्पताल के मुख्य गेट पर बड़ा बोर्ड लगाकर निशुल्क दवाइयों की सूची लगाई गई है। टीएमसी में रिक्त पद प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएंगे। कहा कि प्रदेश में सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल योजना शुरू की गई है। इसके तहत ऐसे सभी व्यक्तियों को

सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा दी जाएगी, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना तथा अन्य किसी चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के दायरे में नहीं आते हैं। इस दौरान परिवहन मंत्री जीएस बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॉलेज प्राचार्य डा. अनिल चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा, एसडीएम देवा श्वेता वानिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें