फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे कम करने को NHAI ने उठाया बड़ा कदम, निर्देश जारी

Sun, 30 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर शराब ठेकों को बंद किया जाएगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने देशभर के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा सड़क हादसे भारत में होने की वजह से उच्चतम न्यायालय ने कमेटी का गठन कर सड़क हादसों को कम करने के सुझाव मांगे थे। 
विज्ञापन


कमेटी ने न्यायालय को सौंपी रिपोर्ट में राष्ट्रीय उच्च मार्गों में शराब की दुकानों को बंद करने की सिफारिश की है। इस पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण के चेयरमैन राघव चंद्रा ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। 

चंद्रा ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के माध्यम से अनुरोध किया है कि भविष्य में राष्ट्रीय उच्च  मार्गों पर शराब की दुकानों के लाइसेंस न दिए जाएं। गौरतलब है कि भारतवर्ष में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें औसतन डेढ़ लाख से ज्यादा लोग जान गंवाते हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उच्चतम न्यायालय ने एक  कमेटी का गठन किया था जिसने अपनी रिपोर्ट में यह सुझाव दिया था कि उच्च मार्गों से सभी शराब की दुकानें हटा दी जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें