फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा ने बिलासपुर में अपने घर पर मनाई दिवाली

Thu, 12 Nov 2015 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर स्थित विजयपुर में अपने घर पर दिवाली का त्योहार मनाया। नड्डा मंगलवार दोपहर बाद बिलासपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां स्थानीय सर्किट हाउस में उनका जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने उनका स्वागत किया जबकि पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वहीं, स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले और फिर उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर के साथ बैठक की। सूत्र बताते हैं कि सर्किट हाउस में जेपी नड्डा ने डीसी मानसी सहाय ठाकुर, एसपी बलवीर ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


नड्डा ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद ली गई देवली पंचायत के बारे में भी फीडबैक लिया। इस अवसर पर नयनादेवी के विधायक एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री रणधीर शर्मा, पूर्व सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंदेल, सुभाष ठाकुर, सुभाष शर्मा, रूप लाल ठाकुर, स्वदेश शर्मा, शिव पाल, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें