परिजन बोले-चाहें तो सीसीटीवी की करा लें जांच
कैंसर रोगी देवराज शर्मा के परिजनों का कहना है कि कहा जा रहा है कि वह इंजेक्शन लेने नहीं आए, लेकिन सरकार और प्रबंधन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करवा लें। जिन्होंने यह इंजेक्शन उपलब्ध करवाना है, उन्हें कितनी बार फोन किए हैं, कॉल डिटेल के जरिये पता चल जाएगा। उन्हें दोष देना सही नहीं है। शिमला के देवराज का इलाज कैंसर अस्पताल से चल रहा था। उन्हें जो इंजेक्शन लगना था, वह नहीं मिल पाया। समय बाद उनकी मौत हो गई। क्योंकि सरकार ने भी अपना स्पष्टीकरण दिया है। वहीं इंजेक्शन लेने नहीं आने की बात से परिवार के सदस्यों को गहरा धक्का लगा है। देवराज की पत्नी गीताजंलि शर्मा ने मीडिया से कहा कि वह और उनका परिवार नवंबर से दिसंबर तक इंजेक्शन के लिए भटकते रहे, ऐसे में उन्हें हर बार मायूसी ही हाथ लगी। गीताजंलि ने कहा। कि पति की मृत्यु के बाद परिवार बेसहारा हो गया है। ऐसे में परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए। उधर, समाज सेवी संजय शर्मा ने बताया कि इस बारे में कानूनी राय भी ली जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसा किसी के साथ न हो।