बुधवार को कसौली में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिलने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। जिला सोलन प्रदेश के प्रगतिशील जिलों में शुमार है। जिले के बद्दी क्षेत्र में दवा उत्पादन का प्रमुख केंद्र है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। पांच संस्थान खोले जा चुके हैं और छह का निर्माण कार्य जारी है। इन संस्थानों में महिलाओं और नवजात बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बुधवार को कसौली में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
जिला सोलन प्रदेश के प्रगतिशील जिलों में शुमार है। जिले के बद्दी क्षेत्र में दवा उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहां से निर्मित लगभग 35 प्रतिशत दवाइयां देश और विदेश में उपलब्ध करवाई जाती हैं। सोलन के धर्मपुर में विख्यात टीबी सेनिटोरियम वर्षों से रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है। कसौली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का निरीक्षण भी किया।