सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में तीन डाक्टर हैं, लेकिन कई दिनों से केंद्र में दो डाक्टर ही लोगों का चेक अप कर रहे है।
वीरवार को दूरदराज से उपचार कराने आए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डाक्टर उपस्थित नहीं था। डाक्टरों के न होने से फार्मासिस्ट ने ही मरीजों का उपचार किया।
वहीं, दवाइयां लेने बाजार जाना पड़ रहा है। दवा देने वाली नर्स से पता किया गया तो उसका कहना है कि दवा स्टाक के बारे में उसे जानकारी नहीं है।
टिकरी के मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें बाजार से अधिक मूल्य में दवां खरीदनी पड़ी। रघुनंदन अपनी पत्नी और बेटे के लिए दवा बाजार से ही लेनी पड़ी।
कोहबाग के रवि कुमार अपनी डेढ़ साल की बेटी, दीपराम अपने चार साल के बेटे, मनसाराम, अर्चना, कुसुमलता, स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट से ही उपचार कराया।
लोगों की मांग है कि सीएचसी में खाली पड़े पदों को जल्दी भरा जाए ताकि स्टाफ के अभाव में चेक अप करवाने आए लोगों को भी परेशानी न हो।