फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग: दो महीने में सभी युवाओं को लग जाएगी वैक्सीन

Thu, 22 Jul 2021 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते इससे निपटने के इंतजामों को लेकर भी विभाग ने प्रस्तुति दी। कहा कि मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सामने दावा किया है कि दो महीने के भीतर सूबे के सभी युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाएगी। कहा गया है कि 18 से 44 साल तक के 31.5 लाख युवाओं में से 13 लाख को टीका लगाया जा चुका है। 18.5 लाख युवाओं को भी जल्द वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। हालांकि, यह सब वैक्सीन की सप्लाई पर निर्भर करेगा। विभाग के पास अभी करीब 5 लाख डोज उपलब्ध हैं।   

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते इससे निपटने के इंतजामों को लेकर भी विभाग ने प्रस्तुति दी। कहा कि मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। डॉक्टरों और स्टाफ की कोई कमी नहीं है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने भी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुति दी। इस दौरान आम लोगों और पर्यटकों को चेतावनी दी गई कि वे कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। सभी कोविड नियमों का पालन करें। 

पैकेट बंद चीनी देने की फाइल लौटाई
कैबिनेट ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पैकेट बंद चीनी देने की फाइल को लौटा दिया है। सरकार बीपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 19 और एपीएल उपभोक्ताओं को 30 रुपये प्रति किलो चीनी दे रही है। पैकेट बंद चीनी 4 रुपये महंगी मिलनी थी। हिमाचल में उपचुनाव के चलते सरकार जनता पर वित्तीय बोझ नहीं डालना चाहती है। ऐसे में इस मामले को अगली कैबिनेट की बैठक में लाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें