फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को पाक से मिल रही जान से मारने की धमकी

Wed, 29 Aug 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ आइकन ऑफ द ईयर 2016 से सम्मानित और सोशल मीडिया में फेसबुक, यू-ट्यूब तथा ट्विटर पर चर्चित पुलिस हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर को अभी तक पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिल रही है।

विज्ञापन


यह धमकी फेसबुक, यू-ट्यूब और ट्विटर पर प्रसारित कविता कश्मीर तो होगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा को लेकर मिल रही है। मनोज ठाकुर हिमाचल पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मनोज ने बताया कि उरी हमले के बाद यह कविता पाकिस्तान के लिए थी। इस कविता के माध्यम से उन्होंने आतंकवाद की फसल को बंद करने को कहा। यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन


पाकिस्तान में भी लोगों ने इस वीडियो को देखा। वीडियो को देखकर पाकिस्तान मे हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले समय से उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंनेेेे कहा कि बहुत समय से पाकिस्तान की ओर से भारत देश में आतंकवादी घटनाएं फैलाई जा रही हैं। पाकिस्तान आतंकवाद की फसल पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें