फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Fraud Case: क्रिप्टोकरेंसी मामले में महिला आरक्षी को चौकी से हटाया, जानें पूरा मामला

Wed, 01 Nov 2023 10:07 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

महिला आरक्षी ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करवाया था। अब लोगों की जमापूंजी वापस नहीं मिल रही।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी मामला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी मामले में जिला हमीरपुर की एक महिला आरक्षी यानी पुलिस कांस्टेबल को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। संबंधित आरक्षी जिले की एक पुलिस चौकी पर तैनात थीं, लेकिन पुलिस की विशेष जांच टीएम (एसआईटी) के पास संबंधित आरक्षी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में कहा है कि पैसे दोगुने करने का झांसा देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करवाया था।

विज्ञापन


अब लोगों की जमापूंजी वापस नहीं मिल रही। बीते 29 अक्तूबर को एसआईटी ने उसके घर पर दबिश भी दी है। एसआईटी ने उसके बैंक खातों, मोबाइल फोन और अन्य संपत्तियों की जानकारी भी जुटाई है। बताया जा रहा है कि उसके पास लग्जरी कार भी है।

एसआईटी ने इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को दी है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस निदेशालय में इस मामले में चर्चा करने के बाद महिला पुलिस आरक्षी को पुलिस चौकी से हटाकर पुलिस लाइन हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन


बीते रविवार को एसआईटी ने हमीरपुर में 25 विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर रिकॉर्ड खंगाला था। उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि एक महिला पुलिस आरक्षी जिससे एसआईटी ने बीते दिनों पूछताछ की है, उसे पुलिस चौकी से पुलिस लाइन शिफ्ट किया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें