फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 1,100 रुपये देकर करवा सकेंगे हवन, सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन होगी बुकिंग

Thu, 10 Aug 2023 10:20 AM IST
Krishan Singh अश्वनी कालिया, संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)

सार

मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी का कहना है कि श्रद्धालु ऑनलाइन क्यूआर कोड या फिर नकद 1,100 रुपये शुल्क अदा कर हवन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु अब 1,100 रुपये शुल्क चुकाकर हवन करवा सकेंगे। हवन करवाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। सप्ताह में दो दिन बुकिंग होगी, जबकि हवन रविवार को होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस पहल से पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन


अभी तक मंदिर में हवन के लिए कोई शुल्क नहीं था। ऊंची पहुंच रखने वाले श्रद्धालु पुजारी के माध्यम से हवन करवाते रहते थे। अब कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क चुकाकर हवन करवा सकता है। इससे मंदिर न्यास का राजस्व बढ़ेगा। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी का कहना है कि श्रद्धालु ऑनलाइन क्यूआर कोड या फिर नकद 1,100 रुपये शुल्क अदा कर हवन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें