फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले सांसद हर्ष महाजन, लोकसभा चुनाव पर हुई चर्चा

Fri, 08 Mar 2024 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में बताया। 
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भेंट की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में बताया। शुक्रवार सुबह हर्ष नई दिल्ली में शाह से उनके निवास पर मिले हैं। उन्होंने शाह से प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी सियासी तूफान और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। वहीं, कांग्रेस के बागी विधायकों सहित भाजपा की आगामी रणनीति को लेकर भी मंथन किया। इस दौरान शाह ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। हर्ष महाजन ने कहा कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश को विकास कार्यों के लिए अरबों रुपये आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार उन पैसों से मात्र सत्ता सुख भोग रही है।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान करोड़ों के प्रोजेक्टों की घोषणा की है। 4,000 करोड़ की 15 नेशनल हाईवे परियोजनाओं, रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन व शिलान्यास किए। चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में 25 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने पर हर्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 46 करोड़ रुपये की लागत से सिपेट केंद्र का भवन 12.43 एकड़ भूमि पर बनना है। सिपेट संस्थान 2015 में अपनी स्थापना के बाद से सोलन में बद्दी के पास झाड़माजरी में अस्थायी परिसर से शैक्षणिक और तकनीकी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें