फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हारमनी ऑफ द पाइंस को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफार्मर बैंड अवार्ड

Wed, 22 Feb 2023 11:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

प्रदेश के पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस को मुंबई में वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफार्मर बैंड अवार्ड से नवाजा गया। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2023 के दौरान यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड दल को मिला है।  
विज्ञापन
हारमनी ऑफ द पाइंस को मिला दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफार्मर बैंड अवार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइंस को मुंबई में वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल बेस्ट परफार्मर बैंड अवार्ड से नवाजा गया। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2023 के दौरान यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश पुलिस के बैंड दल को मिला है।  

विज्ञापन


बैंड प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार डीपीआईएफएफ के प्रबंध निदेशक अनिल मिश्रा एवं दादा साहब फाल्के के पोते के हाथों से प्राप्त हुआ। इस पुरस्कार को जी-5 पर लाइव शो में प्रदान किया गया। इसका प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आगामी मार्च को  होगा।

इस अवसर पर डीजीपी संजय कुंडू और प्रबंध निदेशक पर्यटन अमित कश्यप भी मौजूद थे, जिनको बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मंच पर बुलाकर पुरस्कार उन्हें सौंपा। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने इस उपलब्धि के लिए समस्त प्रदेशवासियों और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समस्त लोगों के प्यार के चलते उनका दल इस उपलब्धि को हासिल कर पाया है। इसकी हकदार प्रदेश की जनता, पुलिस विभाग और सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें