फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रावी तट पर मिला हैंड ग्रेनेड, इलाके में फैली सनसनी

Tue, 26 Feb 2019 07:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा के राजनगर में शिव मंदिर बजोली नामक स्थान पर रावी के तट पर हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


साथ ही ग्रामीणों के बयान भी दर्ज कर लिए गए। पुलिस टीम यह पता लगाने में जुट गई कि यह हैंड ग्रेनेड यहां कैसे आया।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत राजनगर में एक व्यक्ति टहलने के लिए रावी तट के समीप गया।


 
विज्ञापन

पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया

इस दौरान वह काफी देर तट में रुका लेकिन, जब वापस आने लगा तो उसे एक हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया। जिसकी पिन भी साथ थी। वह हैंड ग्रेनेड देखकर घबरा गया। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इस बारे में सूचना दी। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित किया।

पंचायत प्रधान की ओर से इसकी सूचना पुलिस थाना चंबा को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर तफ्तीश तेज कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें