फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में हमीरपुर ने जीते 16 पदक, मणिर्कण की सृष्टि ने किक बॉक्सिंग में जीता

Thu, 04 Aug 2022 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/भुंतर (कुल्लू)

सार

प्रदेश ताइक्वांडो संघ की सदस्य सोनू कुमारी ने कहा कि क्योरूगी में सृष्टि ठाकुर, आशीष भारती, तेजस्विनी ठाकुर, अमिषा और शगुन ठाकुर ने अपने-अपने आयु एवं भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में हमीरपुर ने जीते 16 पदक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से 22वीं क्योरूगी एवं 12वीं पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप शिमला में हुई। इसमें जिला हमीरपुर की टीम ने सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीते हैं। प्रदेश ताइक्वांडो संघ की सदस्य सोनू कुमारी ने कहा कि क्योरूगी में सृष्टि ठाकुर, आशीष भारती, तेजस्विनी ठाकुर, अमिषा और शगुन ठाकुर ने अपने-अपने आयु एवं भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पलक, अलीशा भारती, कृष पटियाल, यशस्वी शर्मा ने रजत पदक और अखिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार ने अपने-अपने आयु वर्ग में कांस्य पदक जीते। पुमसे प्रतियोगिता में तेजस्विनी ठाकुर ने स्वर्ण और सृष्टि एवं पलक ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में तेजस्विनी एवं शगुन ठाकुर ने इतिहास रचा। तेजस्विनी ने जूनियर वर्ग में क्योरूगी एवं पुमसे दोनों प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि शगुन ठाकुर ने जूनियर एवं सीनियर दोनों वर्ग में खेलते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुशील कुमार ने कोच और अरुण शर्मा ने मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. रजनीश गौतम, उपाध्यक्ष डॉ. देशबंधु, रमेश परमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। 

विज्ञापन


कुल्लू के मणिर्कण की सृष्टि ने किक बॉक्सिंग में जीता रजत
 राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलो वर्ग किक लाइट में कुल्लू की सृष्टि भंडारी ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता बीत दिनों कोलकाता में हुई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सृष्टि को मेडल पहनाकर बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय जज रणवीर ठाकुर ने बताया कि सृष्टि भंडारी ने किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किलो वर्ग के किक लाइट में रजत पदक जीता है। उन्होंने कहा कि होनहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का मौका मिलेगा। बताया कि अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में इस मेडल को जोड़कर 400 मेडल पूरे हो गए हैं। सृष्टि कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के कसोल की रहने वाली हैं। सृष्टि के पिता संजीव कुमार ने बताया कि सृष्टि को बॉक्सिंग और किक बॉक्सिंग का शौक बचपन से है। रोजाना सुबह और शाम मेहनत करती है। किशन ठाकुर, धनवीर ठाकुर, हंसराज शर्मा, कृष्ण लाल, एलएमएस स्कूल के प्रबंध निदेशक ललिता कुंवर ने सृष्टि को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें