हमीरपुर में 2021 में हुआ था बड़े स्तर पर पंजीकरण
साल 2021 में जिला हमीरपुर में 21 हजार से अधिक लोगों ने मजदूर के तौर पर पंजीकरण करवाया प्रदेशभर में यह आंकड़ा 70 हजार पार कर गया था। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर के अनुसार जांच में सामने आया है कि कई अपात्र व्यक्तियों और रसूखदार परिवारों ने भी झूठे दस्तावेज देकर योजनाओं का लाभ उठाया। सुजानपुर और हमीरपुर में भी इसी तरह के मामलों की शिकायतें पुलिस को दी गई हैं। इनमें जल्द एफआईआर हो सकती है।
बोर्ड की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर