फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की इस योजना में अव्वल रहा हिमाचल का हमीरपुर जिला

Thu, 21 Apr 2016 10:20 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
योजना के एक साल में हमीरपुर जिला में कृषि विभाग ने खेतों में जाकर 76 हजार सैंपल लिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम में हमीरपुर जिला देश भर में अव्वल रहा है। केंद्र से मिले लक्ष्य को जिला हमीरपुर ने बीते साल दिसंबर माह में ही पूरा कर लिया है। यही नहीं लक्ष्य से कई गुणा अधिक कार्ड किसानों को वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन


योजना के एक साल में हमीरपुर जिला में कृषि विभाग ने खेतों में जाकर 76 हजार सैंपल लिए। इन सैंपलों का लेबोरेटरी में टेस्टिंग का कार्य भी पूर हो चुका है। इसके लिए आज भारतीय सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पुरस्कार देंगे।

कृषि विभाग ने जिले में अब तक 20 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए हैं। प्रिंटेड कार्ड की कमी के कारण शेष किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड नहीं मिल पाए हैं, जबकि विभाग दावा कर रहा है कि 31 मई से पहले सभी 76 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड घर द्वार तक पहुंचा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए, मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम का शुभारंभ राजस्थान के सूरतगढ़ से फरवरी 2015 में किया था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम का शुभारंभ राजस्थान के सूरतगढ़ से फरवरी 2015 में किया था। इस स्कीम के तहत जिला हमीरपुर को 3327 कार्ड वितरित करने का लक्ष्य दिया गया था।

लेकिन विभाग ने दिसंबर माह में ही मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के बाद 20 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर दिए। अब जिले के किसान वैज्ञानिक तरीके से खेतीबाड़ी कर सकेंगे। उपायुक्त हमीरपुर और कृषि विभाग के उपनिदेशक पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

क्या है मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम
मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम के तहत कृषि विभाग के विशेषज्ञ किसानों के खेतों से मिट्टी के सैंपल भरेंगे। इसके बाद इन सैंपलों की लेबोरेटरी में टेस्टिंग होगी। मिट्टी में नमी, पोषक तत्वों और उपजाऊ क्षमता की जांच के बाद फसलों की बिजाई के टिप्स देंगे। इसके साथ ही कृषि विशेषज्ञ समय-समय पर मॉनीटरिंग के साथ किसानों को फसलों की अच्छी पैदावार की जानकारी देंगे।

-मृदा स्वास्थ्य कार्ड स्कीम के तहत हमीरपुर जिला को देशभर में पहला स्थान मिला है। 21 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री अपने हाथों से पुरस्कार वितरित करेंगे। मैं स्वयं और उपायुक्त हमीरपुर दिल्ली पहुंच चुके हैं। जिला हमीरपुर के लिए यह गौरव की बात है।-डा. अलवेल सिंह ठाकुर, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें