डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के छात्र रोहिन पटियाल ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि छात्र का चयन एनडीए की तकनीकी एंट्री योजना के तहत हुआ है। उन्होंने कहा कि रोहिन ने एनडीए की परीक्षा के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी।
विज्ञापन
रोहिन की माता रजनी पटियाल गृहिणी और पिता संजय सिंह पटियाल व्यवसायी हैं। रोहन की उपलब्धि पर डीएवी स्कूल के अध्यक्ष आनंद स्वरूप ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बधाई दी है। छात्र की सफलता पर आशा चौहान, मनोज पटियाल, वेद मित्र, राकेश ठाकुर, दारा सिंह, प्रोमिला पटियाल, स्नेह कंवर, सुरेश राना, सविता शर्मा और रविंद्र कुमार आदि सभी अध्यापकों ने अभिभावकों को बधाई दी है।