सदर थाना के तहत डीएसपी स्तर के अधिकारियों की नेतृत्व में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। आरोपी प्रताप नगर और सलासी के रहने वाले है। पुलिस टीम ने जब आरोपी सहायक प्रबंधक को पकड़ा तो वह फूट फूट कर रोने लगा। उसने नशे की लत लगने की बात कही। बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान के समीप दो आरोपी पकड़े गए हैं जबकि एक आरोपी को जिला मुख्यालय से कुछ भी दूरी पर पक्का भरो क्षेत्र में पकड़ा गया है। तीनों मामलों में अलग अलग तीन एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के ड्रग टेस्ट भी किए गए हैं हालांकि रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। देर रात यह प्रक्रिया चलती रही। पुलिस की तरफ से बरामद किए गए नशीले पदार्थ की मात्रा स्पष्ट नहीं की गई है।
नशे के खिलाफ पुलिस का भी अभियान लगातार जारी है। तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।- बलवीर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर।