फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, जानें एसपी ने क्या कहा

Sat, 28 Nov 2026 11:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 हमीरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तहत बकारटी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तहत बकारटी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में महिला के साथ मारपीट की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मृतक प्रेमलता (40) के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार पति दिनेश कुमार ने बुधवार रात को पत्नी के साथ डंडे से मारपीट की थी। प्रेमलता गुरुवार सुबह घर में मृत मिली थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

विज्ञापन

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस को परिजनों से यह जानकारी दी थी कि महिला बुधवार शाम घर से बाहर गई थी। इस दौरान घर के बाहर गिरकर घायल हो गई। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए और उपचार करवाया, लेकिन अगली सुबह वह मृत मिली। जांच के दौरान शरीर पर चोटों के निशान और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें