फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज

Thu, 16 Apr 2020 09:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भोरंज की भाजपा विधायक कमलेश कुमारी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक ने विधायक के साथ ही क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों पर भी सोशल मीडिया पर विवादास्पद एक के बाद अनेक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड कीं।

विज्ञापन


लगातार सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट डालने पर भोरंज पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम में केस दर्ज किया है। पुलिस कभी भी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सकती है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पूर्व में एक संगठन का कार्यकर्ता रह चुका है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर युवक की फेसबुक पोस्ट का एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने अप्रत्यक्ष तौर पर समर्थन किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता के इस कमेंट के बाद भोरंज भाजपा में बवाल मच गया है।
विज्ञापन


इधर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज की जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है। वे हमेशा जनता की सेवा करती रहेंगी। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें