फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की जांच में नहीं होगी कोई परेशानी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। दूसरे लॉकडाउन तथा कर्फ्यू के बारे सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी देने के लिए बुधवार को एसडीएम नादौन किरण बड़ाना ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि नादौन क्षेत्र को वाहन मुक्त क्षेत्र बनाने की योजना तैयार की गई है, जिसके तहत अनावश्यक तौर पर घूम रहे वाहन चालकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। ढील के दौरान खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन बस अड्डा के निकट खरीड़ी मैदान में पार्क करना अनिवार्य होगा। 10 बजे के बाद यदि ऐसा कोई वाहन चालक पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए ऐसे वाहन जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि उपकरणों की मरम्मत करने वाले मेकेनिक आदि को विशेष कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे। नादौन क्षेत्र में वर्तमान समय में 703 गर्भवती महिलाएं हैं, जिनमें से 43 महिलाओं को आपात स्थिति में भर्ती किया जा सकता है। प्रशासन की ओर से ऐसी महिलाओं को उपचार या निरीक्षण के बारे में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई चर्चा के बाद ऐसी महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा पेंशनरों को उनके घरों में ही पेंशन पहुंचाने का विशेष प्रबंध किया गया है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। घरेलू हिंसा के मामलों से निपटने के लिए भी विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने के लिए फ्लेक्स दिए गए हैं तथा उन्हें अब बस अड्डा परिसर में बैठने की इजाजत दी जाएगी। नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें