फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 206 लोग आए कोरोना संक्रमितों के संपर्क में, 100 टीमें कर रहीं स्क्रीनिंग

Sun, 19 Apr 2020 11:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने दो दिन में ढाई सौ लोगों की स्क्रीनिंग कर उनके सैंपल जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं। जिला में कुल 206 लोग इन दोनों कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं। सोमवार शाम तक कंटेनमेंट व बफर जोन में रहने वाले लगभग 16 हजार परिवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। संक्रमित व्यक्तियों में से एक नादौन उपमंडल के जोलसप्पड़ क्षेत्र तथा दूसरा हमीरपुर नगर परिषद क्षेत्र की सीमा पर वार्ड नंबर सात से है।  

विज्ञापन


उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने कहा कि जिला में कोरोना लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच के लिए रैपिड टेस्टिंग किट्स का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित जो दो व्यक्ति पाए गए हैं, उनके प्राथमिक संपर्कों को ट्रेस किया जा रहा है। अभी तक 206 ऐसे संपर्क सामने आ चुके हैं। इनमें से 62 व्यक्तियों का हमीरपुर से संबंधित कोरोना संक्रमित तथा 144 का नादौन उपमंडल के कोरोना संक्रमित व्यक्ति से संपर्क सामने आया है।

रविवार दोपहर बाद तक 130 और सैंपल एकत्र किए हैं। कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें प्रत्येक परिवार की स्क्रीनिंग कर रही हैं। बाहरी राज्यों से जिला में आए लगभग 12,800 परिवारों एवं विदेश यात्रा से लौटे 295 लोगों को घर में ही संगरोध रखा गया था। इन सभी लोगों की भी कोरोना लक्षणों के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें