फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पीएम के आपत्तिजनक पोस्टर पर बड़सर पुलिस थाना में शिकायत

Thu, 13 Aug 2026 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)।

सार

14 जुलाई को गांधी चौक और मुख्य बाजार में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक नारे वाले पोस्टर प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा मंडल बड़सर ने 14 जुलाई को गांधी चौक और मुख्य बाजार में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक नारे वाले पोस्टर प्रदर्शित करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार ने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाना प्रभारी को शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन


शिकायत की प्रति एसपी हमीरपुर को भी भेजी गई है। भाजपा ने पोस्टर बनाने, उपलब्ध करवाने और प्रदर्शन में प्रदर्शित करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रदर्शन से जुड़े फोटो, वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया सामग्री सुरक्षित रखने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें