फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम बच्ची को मां के सामने ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 19 Jun 2021 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। मां के साथ जा रही छह साल की मासूम बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के रंगस गांव में नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के नीचे आ जाने से एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। प्रवासी बच्ची अपनी मां के साथ शनिवार सुबह करीब 10 बजे रंगस बाजार की ओर जा रही थी। इस दौरान वह सड़क से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक का आगे व पीछे वाले टायर बच्ची को रौंदते हुए उसके ऊपर से निकल गए और सड़क पर शरीर के चिथड़े बिखर गए। मौका पर ही रोती विलखती मां ने अपनी बच्ची के शरीर के हिस्सों को सड़क से इकट्ठा करके एक चादर से ढक कर सड़क के किनारे पर रख दिया।

इस हादसे को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और बच्ची के शव को पोस्मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें