फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हैम रेडियो का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मशोबरा में हैम रेडियो पर कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार के लिए शौकिया और सामुदायिक रेडियो (हैम) को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। यह प्रशिक्षण 21 से 26 अक्तूबर तक राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें 15 होम गार्ड कर्मी, 8 आपदा मित्र और 17 जिला और राज्य अंतर-एजेंसी समूह के सदस्य शामिल हैं। प्रतिभागियों को आपदाओं के समय वैकल्पिक संचार साधनों के रूप में हैम रेडियो का उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य राज्य की आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना और आपदाओं के दौरान प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक संचार चैनलों का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें