फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी में सुरक्षित नहीं आधी आबादी, महिला थाने में सबसे ज्यादा मुकदमे

Tue, 12 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले छोटी काशी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस बात की तस्दीक महिलाओं की सुविधा के लिए खोले महिला थाने कर रहे हैं। प्रदेश में जिला मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, बद्दी, ऊना समेत 11 महिला थाने चल रहे हैं। लेकिन, महिला अत्याचार के सबसे अधिक 97 मुकदमे मंडी जिले में दर्ज हैं।

विज्ञापन


जनवरी, 2018 से 31 जुलाई, 2019 तक मंडी जिले के महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म के 17, अपहरण के 6, महिला उत्पीड़न के 34, लज्जा भंग करने और छेड़छाड़ के 15, आईटी और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में 2-2 और अन्य विभिन्न धाराओं में कुल 97 मामले दर्ज हैं।
  मंडी जिले के सरकाघाट थाने के अंतर्गत बुजुर्ग महिला के मुंह में कालिख पोतने और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घसीटने से दुनिया भर में देवभूमि शर्मसार हुई है।
विज्ञापन


91 मुकदमों के साथ सोलन जिले का बद्दी महिला थाना प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। बद्दी में महिला अत्याचार के अधिक मामले दर्ज होने के पीछे एक बड़ी वजह औद्योगिक क्षेत्र है। जहां पर हजारों की संख्या में महिलाएं विभिन्न उद्योगों में काम कर रही हैं। वहीं, प्रवासी लोगों की संख्या भी इस महिला थाना के अंतर्गत अधिक है। जिसके चलते यहां पर दुष्कर्म के 33 और अपहरण के 27 मुकदमे दर्ज हैं। प्रदेश में सबसे कम मामले चंबा जिले में दर्ज हैं। 

विज्ञापन

किस जिले में कितने मामले

यहां दुष्कर्म के महज 2, महिला उत्पीड़न के 2 और लज्जा व छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज है। पिछले साल वर्ष 2018 में प्रदेश के 11 महिला थानों में 281 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष जुलाई माह तक 258 मामले दर्ज हो चुके हैं। शराब के अवैध कारोबार में भी महिलाएं आगे हैं।

विभिन्न थानों में महिलाओं पर एक्साइज एक्ट में कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिसमें से 12 मामले अकेले कुल्लू जिले में दर्ज हैं। उधर, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि सरकाघाट थाने के तहत बुजुर्ग महिला से क्रूरता मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि वह अभी फ्लाइट में हैं, अधिक जानकारी संबंधित पुलिस मुख्यालय से हासिल कर सकतेे हैं।


महिला थाना      2018    2019   कुल
मंडी                   67        30       97
बद्दी                    48     43      91
बिलासपुर           15      22    37
चंबा                 00      05      05
हमीरपुर           06      35      41
कांगड़ा            20      08      28
कुल्लू             40      24      64
शिमला          16      03      19
सिरमौर         38       25      63
सोलन           04       34      38
ऊना              27      29      56
कुल             281      258    539
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें