फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच चूड़धार के जंगल में फंसे आधा दर्जन श्रद्धालु, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 28 Nov 2019 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहराधार (सिरमौर)
विज्ञापन
चूड़धार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चूड़धार यात्रा पर रोक के बावजूद भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। जिला प्रशासन ने यात्रा पर छह माह के लिए रोक लगाई है। बावजूद इसके पिछले तीन दिन से श्रद्धालु जान जोखिम में डाल चूड़धार की यात्रा कर रहे हैं। बुधवार शाम भी उत्तराखंड के जौनसार-बाबर क्षेत्र के आधा दर्जन उत्तराखंड चूड़धार जाते वक्त रास्ते में फंस गए। चूड़धार में भारी बर्फबारी के बीच रास्ता न मिलने से श्रद्धालुओं ने चूड़ेश्वर सेवा समिति से संपर्क किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित चूड़धार पहुंचाया। गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं को वापस भेजा गया। बता दें कि 26 नवंबर को जिला प्रशासन ने चूड़धार में खराब मौसम के चलते यात्रा पर रोक लगाई है। अगले साल मई माह में यात्रा बहाल होगी। बावजूद इसके श्रद्धालु चूड़धार पहुंच रहे हैं। बीते सोमवार व मंगलवार को भी कुछ श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे थे। जबकि, चूड़धार में खाने-पीने की व्यवस्था तक नहीं है।

यहां ढाबे चलाने वाले लोग भी बर्फबारी के चलते अपने घरों को लौट गए हैं। यहां पाइप लाइन व बावड़ी तक जाम हो गई है। बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। उधर, चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा ने बताया कि आधा दर्जन लोग बुधवार रात रास्ते में फंस गए थे। संपर्क साधने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को बचाया। रात को चूड़धार में ठहरने के बाद गुरुवार सुबह मौसम साफ रहने के बाद उन्हें वापस भेज दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह जान जोखिम में न डाले। 
विज्ञापन


तीन फीट तक बर्फबारी
चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक चोटी पर तीन फीट तक बर्फबारी हो चुकी है। चूड़धार का तापमान माइनस में पहुंच गया है। भारी ठंड के प्रकोप के बीच चूड़धार में ठहरना आसान नहीं है। यहां भंडारों की व्यवस्था बंद की जा चुकी है। समिति के पदाधिकारी भी चूड़धार में कामकाज निपटाने के बाद घर निकल जाएंगे। उन्होंने अपील कि कोई भी श्रद्धालु अब चूड़धार न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें