फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन तक ओलावृष्टि की चेतावनी, तेज हवाएं भी चलेगी

Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने हिमाचल में दो दिन तक ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के कई क्षेत्रों में 21 अप्रैल तक बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, बुधवार को पहाड़ से लेकर मैदानों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी शिमला समेत तमाम जगह दिन भर मौसम साफ रहा। 

शिमला में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना में 37.0, नाहन में 32.7, सोलन में 28.8, कांगड़ा में 32.7, बिलासपुर में 33.5, धर्मशाला में 27.8, हमीरपुर में 32.8, चंबा में 30.2, सुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 30.0, डलहौजी में 18.0, कल्पा में 19.6  और केलांग में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें