मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है।
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.2, कांगड़ा में 34.9, बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर में 34.7, चंबा में 32.6, सुंदरनगर में 34.3, भुंतर में 33.0, नाहन में 31.1, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 26.4, शिमला में 25.0, कल्पा में 22.3, डलहौजी में 21.0 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।