हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली बोर्ड में जूनियर टी मेट के 541 पदों को भरने की अनुमति दे दी है। न्यायाधीश धरम चंद चौधरी और तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने बिजली बोर्ड के आग्रह को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।
विज्ञापित 677 पदों में से 541 पदों को भरने की अनुमति दी गई है। शेष 136 पदों को प्रार्थियों को रिजर्व रखने के आदेश दिए गए हैं।
प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष 136 प्रार्थियों ने याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने जूनियर टी मेट के 677 पदों को भरने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।