फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुखमनी साहिब पाठ के साथ गुरुपर्व का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुरु अर्जन देव के 420वें शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में शिमला में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बालूगंज में वीरवार से श्री सुखमनी साहिब पाठ के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुबह 11:30 बजे से शुरू हुए पाठ के बाद संगत ने लगभग दो घंटे तक गुरबाणी शबद-कीर्तन का आनंद लिया। गुरबाणी कीर्तन में समरहिल से बीबी प्रकाश कौर, अनाडेल से बीबी कमलजीत कौर, चक्कर से बीबी पूनम कौर, छोटा शिमला से बीबी मिनी कौर, कच्ची घाटी से बीबी रितु कुकरेजा और परचिनार गुरुद्वारा, गुरुद्वारा साहिब शिमला से अन्य बीबियों ने अपनी मधुर वाणी से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बालूगंज के अध्यक्ष गुरसागर सिंह ने बताया कि 5 जुलाई को होने वाले मुख्य समागम के लिए भव्य प्रबंध किए हैं। इस अवसर का मुख्य आकर्षण हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) अमृतसर से पधार रहे सुप्रसिद्ध रागी सिंह भाई कुलदीप सिंह जी होंगे जो दोपहर 1:15 बजे से 1:45 बजे तक गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। संगत की सुविधा हेतु गुरुद्वारा साहिब बस स्टैंड से दोपहर 12:00 बजे बालूगंज के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें