फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में उतरकर फोटोग्राफी कर रहा गुजरात का पर्यटक बहा

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब चार बजे पार्वती नदी में फोटोग्राफी के लिए उतरा एक पर्यटक बह गया।
विज्ञापन
हिमाचल के मणिकर्ण घाटी के कसोल के पास वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे पार्वती नदी में फोटोग्राफी के लिए उतरा एक पर्यटक बह गया। गुजरात का पर्यटक अपने चार दोस्तों के साथ नदी किनारे फोटोग्राफी कर रहा था।
विज्ञापन


अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। दोस्त उसे बचाने के लिए चिल्लाए लेकिन आसपास कोई न होने से मदद नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हिमालय नेगीज एडवेंचर रेस्क्यू दल के सदस्यों के साथ तलाश की।

लेकिन देरशाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पार्वती नदी में बहे पर्यटक की पहचान गुजरात निवासी तुषार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बहे पर्यटक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें